Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi : ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी सख्ती,10 बार से ज्यादा चालान वाले 400 वाहनों की RC होगी रद्द, 1200 वाहन मालिकों को भेजा गया नोटिस

Ad

 
Chalan
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिन वाहनों पर 10 से ज्यादा बार चालान हो चुके हैं, उनके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) को रद्द करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। यातायात पुलिस ने ऐसे 400 से अधिक वाहनों की सूची बनाकर आरटीओ को आरसी रद्द करने की सिफारिश भेज दी है। इनमें से पहले चरण में 50 वाहनों की आरसी पहले ही रद्द की जा चुकी है। अब बाकी वाहनों पर भी जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Ad
Ad

मार्च में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की पहल पर 3600 ऐसे वाहनों की पहचान की गई थी, जिनका 10 से अधिक बार चालान हो चुका है। सिटी कमांड सेंटर की मदद से अब तक 1200 वाहन मालिकों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।

सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालक नियम तोड़ने वाले

जानकारी के अनुसार, जिन वाहनों का बार-बार चालान हुआ है, उनके मालिकों ने अब तक जुर्माने की राशि भी जमा नहीं की है। सिगरा क्षेत्र के एक व्यक्ति की स्कूटी का 114 बार चालान हुआ है। वह हमेशा बिना हेलमेट के गाड़ी चलाता है। लक्सा निवासी के वाहन पर 93 बार, कटौना के 98 बार, कबीरचौरा के 81 बार, भेलूपुर के 79 बार, अस्सी घाट के 73 बार और कंदवा निवासी के वाहन पर 72 बार चालान कट चुका है।

Ad

चालान के आंकड़े

  • 76 से 100 बार चालान वाले वाहन: 7

  • 51 से 75 बार चालान वाले वाहन: 30

  • 26 से 50 बार चालान वाले वाहन: 362

  • 10 से 25 बार चालान वाले वाहन: 3205

एआरटीओ प्रशासन मनोज प्रसाद वर्मा ने बताया कि, “जिन वाहनों के बार-बार चालान हुए हैं, उनकी सूची यातायात पुलिस से प्राप्त हुई है। करीब 400 वाहनों की आरसी निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।”