वाराणसी: मिर्जामुराद में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में कांवरिया समेत 4 घायल
बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक डिवाइडर से टकराई, BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के वाराणसी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) और रूपापुर चौराहे के पास मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंच एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।


जानकारी के अनुसार रूपापुर अंडरपास के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत पहली घटना रूपापुर चौराहे की है। कछवा रोड की तरफ से आ रही एक अपाचे बाइक और खोंचवा की ओर से आ रही ग्लैमर बाइक की अंडरपास के नीचे सीधी भिड़ंत हो गई। अपाचे बाइक चौरी बाजार निवासी विकास चला रहा था, जबकि ग्लैमर बाइक भोरकला मनकैया निवासी शुभम शर्मा चला रहा था। दुर्घटना में दोनों चालक घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों और पुलिस की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वही दूसरी दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 वाराणसी-प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर सायं हुई। घटना में प्रयागराज के जलालपुर निवासी शुभम गुप्ता और साथी कावरिया दीपांशु शर्मा वाराणसी बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन-पूजन के बाद अपनी बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई जिसके वो से डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को बीएचयू (BHU) ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज जारी है।

