Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: करौंदी में 35 साल पुरानी सड़क और जल निकासी की समस्या का समाधान, सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वाराणसी के वार्ड नंबर 33 करौंदी क्षेत्र में वर्षों से लंबित विकास कार्यों को गति मिल रही है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत माता कटरा स्थित विवेक नगर कॉलोनी मोड़ से महामनापुरी कॉलोनी लेन नंबर 7 तक सीसी रोड और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया गया है।

Ad
Ad

..

इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्याम भूषण शर्मा ने बताया कि “करीब 35 वर्षों से स्थानीय लोग खराब सड़क और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे थे। अब इस निर्माण कार्य के पूरा होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।” उन्होंने कहा कि यह विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहितकारी योजनाओं का परिणाम है, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है।

Ad

life line hospital

निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह औढ़े, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत किया और स्थानीय प्रशासन की सराहना की।

Ad

Navneeta