Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: 256 अवैध सिलेंडर बरामद, गैस एजेंसी मालिक और मैनेजर पर FIR दर्ज

घौसाबाद में छापेमारी के दौरान 200 भरे और 56 खाली सिलेंडर मिले, पूर्ति विभाग की कार्रवाई

Ad

 
cylender
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। शहर के कैंट थाना क्षेत्र में अवैध रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। घौसाबाद इलाके में छापेमारी के दौरान 256 सिलेंडर बरामद होने के बाद गैस एजेंसी मालिक और मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात घौसाबाद स्थित एक बंद पड़े सुधा पेट्रोल पंप के पास स्थित मकान में छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से कुल 256 कमर्शियल सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें 200 भरे हुए और 56 खाली सिलेंडर शामिल हैं।

Ad
Ad

कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद जिला पूर्ति विभाग को सूचित किया गया। पूर्ति विभाग की जांच में स्पष्ट हुआ कि सिलेंडरों का भंडारण पूरी तरह अवैध था।

इस मामले में पूर्ति निरीक्षक राघवन त्रिपाठी की तहरीर पर अदलहाट स्थित सब्बरवाल भारत गैस एजेंसी के मालिक करण सिंह और मैनेजर मनीष कुमार सिंह के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Ad

कार्रवाई के दौरान बरामद सभी सिलेंडरों को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के सेल्स ऑफिसर समर्थ गुप्ता की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

फिलहाल पुलिस और पूर्ति विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध भंडारण के पीछे सप्लाई चेन और अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।

Ad