वाराणसी: बजबजा प्लांट के पास जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, वाराणसी-चंदौली और मीरजापुर के जुटते थे जुआड़ी
₹1.05 लाख नकदी बरामद, लंका पुलिस ने छापेमारी से मचा हड़कंप
वाराणसी (भदैनी मिरर)। लंका पुलिस ने रमना स्थित बजबजा प्लांट के पास एक खाली प्लॉट में बने खुले कमरे से जुआ खेल रहे 20 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 1,05,450 रुपये नकद (माल फड़ व जामा तलाशी) बरामद किए गए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को चौकी प्रभारी रमना प्रिंस कुमार तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बजबजा प्लांट रमना के पास एक खाली कमरे में कई लोग जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर अतिरिक्त फोर्स बुलाई। प्रभारी निरीक्षक लंका मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की।
रंगे हाथों पकड़े गए जुआरी
पुलिस टीम जैसे ही खाली प्लॉट के पास पहुंची, वहां जमीन पर बैठकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी 20 पुरुषों को मौके से ही धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों को उनके अपराध (धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम) और जमानत के अधिकारों से अवगत कराते हुए शाम लगभग 4:40 बजे हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना लंका पर केस दर्ज किया गया है। मौके से पुलिस को मौके से ₹1,05,450/- बरामद हुआ है।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्तार (59 वर्ष) - निवासी सहेवा, थाना जमालपुर, जिला मिर्जापुर, परवेज (30 वर्ष) - निवासी सहेवा, थाना जमालपुर, जिला मिर्जापुर,
कमलेश्वर यादव (40 वर्ष) - निवासी ग्राम मुरहुआ, थाना चकिया, जिला चंदौली, अमताज (25 वर्ष) - निवासी सहेवा, थाना जमालपुर, जिला मिर्जापुर,
धीरज कुमार केसरी (40 वर्ष) - निवासी नदेसर, थाना कैंट, जिला वाराणसी, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता (30 वर्ष) - निवासी साहिद नाका मोड़, थाना रामनगर, जिला वाराणसी, रामजनम (25 वर्ष) - निवासी साहिद नाका मोड़, थाना रामनगर, जिला वाराणसी, सतीश प्रजापति (32 वर्ष) - निवासी मुकीमगंज, थाना आदमपुर, जिला वाराणसी, संजीव मिश्रा (30 वर्ष) - निवासी मुकीमगंज, थाना आदमपुर, जिला वाराणसी, रवि कुमार (30 वर्ष) - निवासी साहिद नाका मोड़, थाना रामनगर, जिला वाराणसी, शिवम पांडेय (25 वर्ष) - निवासी मध्यमेश्वर, थाना कोतवाली, जिला वाराणसी, राजु गुप्ता (38 वर्ष) - निवासी साहिद नाका मोड़, थाना रामनगर, जिला वाराणसी, संतोष कुमार जायसवाल (24 वर्ष) - निवासी सिंगधीताली, थाना अलीनगर, जिला चंदौली, अमन जायसवाल (25 वर्ष) - निवासी पड़ाव, थाना मुगलसराय, जिला चंदौली, करण (18 वर्ष) - निवासी नैपुराकला, थाना लंका, जिला वाराणसी, शिवम गुप्ता (27 वर्ष) - निवासी नारायणपुर, थाना अदलहाट, जिला मिर्जापुर, अजय (28 वर्ष) - निवासी सिकरौल, थाना कैंट, जिला वाराणसी, शुभम (29 वर्ष) - निवासी सिकरौल, थाना कैंट, जिला वाराणसी, आदर्श (22 वर्ष) - निवासी राजा बाजार नदेसर, थाना कैंट, जिला वाराणसी, ऋषभ (22 वर्ष) - निवासी भोजूबीर, थाना कैंट, जिला वाराणसी
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार (थाना लंका), दरोगा प्रिंस तिवारी (चौकी प्रभारी रमना), दरोगा हरनारायण, शैलेश शर्मा, दयाशंकर, स्वप्निल सिंह, अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह सहित कास्टेबल प्रिंस कुमार, अमित शुक्ला, कृष्णकांत पांडेय, पवन कुमार, सूरज सिंह, शशांक तिवारी, अनुराग चौधरी, आदित्य एवं सनी गौतम शामिल रहे।
