Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: 2 ACP सहित 2 थानाध्यक्ष बदले, 2 इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

अपहरण के मामले में रुचि न लेने वाले एसओ सहित 2 दरोगा निलंबित

Ad

 
IPS Mohit Agrawal
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। पुलिस कमिश्नर वाराणसी मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल कर दिया। एसीपी भेलूपुर डॉक्टर ईशान सोनी को चेतगंज सर्किल का प्रभार दे दिया तो वहीं भेलूपुर सर्किल का चार्ज गौरव कुमार को सौंप दिया है। 

वहीं, भेलूपुर इंस्पेक्टर गोपाल जी कुशवाहा को, प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक डायल 112 को प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर बनाया गया है, वहीं, चौकी प्रभारी चितईपुर रहे रविकांत मलिक को थानाध्यक्ष चौबेपुर बनाया गया है। 
Ad
Ad
वहीं, पुलिस कमिश्नर ने 31 मार्च को आवेदक द्वारा अपने भाई के अपहरण/गुमशुदगी के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र की जाँच व अभियोग पंजीकृत कर गुमशुदा/अपहृत व्यक्ति की बरामदगी हेतु प्रकरण में तत्काल रुचि लेकर गुमशुदा/अपहृत व्यक्ति की तलाश नहीं किए जाने पर प्रभारी निरीक्षक थाना शिवपुर उदयवीर सिंह और अभियोग से सम्बन्धित विवेचक दरोगा सत्यम तिवारी और धनंजय कुमार यादव की लापरवाही और शिथिलता पाए जाने पर निलंबित कर दिया है।
Ad
life line hospital new