Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : 39 जीटीसी में 197 अग्निवीर जवानों ली देशसेवा की शपथ

शानदार परेड के दौरान अग्निवीरों के कदमताल से गूंज उठा परिसर 

Ad

 
sena
WhatsApp Group Join Now

Ad

जवानों के कदमताल ने वातावरण को कर दिया राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर 

वाराणसी, भदैनी मिरर। कैंटोन्मेंट स्थित 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर (39 जीटीसी) परिसर मंगलवार को पौ फटते ही देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। मौका था अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण पूरे करने के बाद परेड का। इस दौरान अग्निवीर जवानों की कदमताल ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

Ad
Ad

sena

बैच संख्या AV 005@24 के अंतर्गत 197 अग्निवीर जवानों ने 31 सप्ताह की कठिन और अनुशासित सैन्य प्रशिक्षण पूरी कर भारतीय सेना में अपने कर्तव्य की शपथ ली। समारोह में जवानों की दृढ़ता, अनुशासन और समर्पण की झलक दिखाई दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 39 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर अनिबार्न दत्ता (सेवा मेडल) रहे। उन्होंने जवानों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना न केवल शारीरिक बल, बल्कि मानसिक और नैतिक दृढ़ता की मिसाल है।

Ad

उन्होंने जवानों को राष्ट्र की रक्षा में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।समारोह का संचालन सूबेदार यशविंदर सिंह ने किया। उन्होंने 39 जीटीसी के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को संक्षेप में प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया। उनके सहयोग में इंद्रा थापा ने कार्यक्रम का गोर्खाली भाषा में अनुवाद कर बहुभाषी समुदाय को भी सेना के इतिहास से परिचित कराया।

Ad

life line hospital

sena