Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार पल्सर, 17 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत, 2 दोस्त घायल

मां को मोहाव छोड़कर दोस्तों संग मार्कण्डेय महादेव दर्शन करने जा रहा था अजय, चौबेपुर के पास अनियंत्रित हुई बाइक

Ad

 
Accident
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां-चौबेपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

Ad
Ad

मां को छोड़कर दर्शन करने जा रहा था अजय

हरहुआ के चंदीपट्टी निवासी कृपाशंकर पटेल का 17 वर्षीय पुत्र अजय पटेल अपने मामा अरविंद पटेल के घर जमुनीपुर (चोलापुर) में रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार शाम अजय अपनी मां को मोहाव छोड़ने गया था। वहां से लौटकर वह अपने दोस्तों—रसूलगढ़ पंचक्रोशी निवासी अनुराग पटेल और जमुनीपुर निवासी शिवम यादव (पुत्र दूधनाथ यादव) के साथ पल्सर 180 बाइक पर सवार होकर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए निकला।

Ad

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई बाइक

डुबकियां और चौबेपुर के बीच पहुंचते ही उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों दोस्त उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Ad

Ad

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अजय पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में अनुराग पटेल के कंधे में गंभीर चोट आई है और दूसरे साथी शिवम यादव का भी इलाज चल रहा है।

परिवार का इकलौता चिराग था अजय

हादसे की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पिता राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं और अजय परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है। अजय की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।