Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: ननिहाल में रह रही 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, नानी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद: दोपहर में घर से निकली नाबालिग किशोरी लापता, पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की नानी की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए तलाश तेज कर दी है।  

Ad

जानकारी के अनुसार, लापता किशोरी बचपन से ही मिर्जामुराद थाना क्षेत्र एक गांव स्थित अपने ननिहाल में नानी के साथ रह रही थी। पीड़ित नानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे किशोरी बिना किसी को कुछ बताए घर से बाहर निकली थी। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों और रिश्तेदारों ने अपने स्तर पर आसपास के इलाकों, संभावित ठिकानों और परिचितों के यहां किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। 

अंततः थक-हारकर गुरुवार को पीड़ित नानी ने मिर्जामुराद थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी और गुहार लगाई। वही मामला नाबालिग किशोरी से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही गांव और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने तथा संभावित स्थानों पर दबिश देने की कार्रवाई में जुट गई है ताकि किशोरी को सकुशल बरामद कर सके।