Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: 'भाग्यलक्ष्मी' वेबसाइट से ऑनलाइन जुआ खेलते 17 गिरफ्तार; भेलूपुर पुलिस व एसओजी 2 की कार्रवाई

 ₹27,662 नकद व 8 मोबाइल बरामद ; वाराणसी के अलावा चंदौली, बलिया और अंबेडकरनगर के रहने वाले है जुआरी

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी। भेलूपुर और एसओजी-02 (SOG-02) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन जुआ खेल रहे 17 जुआरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार (20 नवंबर) रात करीब 8:15 बजे खोजवां क्षेत्र के दशमी तिराहे के पास दबिश देकर यह सफलता हासिल की। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना भेलूपुर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Ad


कैसे पकड़ा गया ऑनलाइन जुए का यह नेटवर्क?


भेलूपुर पुलिस एसओजी-02 की टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि दशमी तिराहे के पास कुछ लोग मोबाइल फोन पर ऑनलाइन 'भाग्यलक्ष्मी' वेबसाइट के माध्यम से लॉटरी के अंकों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक साथ दबिश दी और मौके से 17 लोगों को रंगे हाथों हिरासत में ले लिया।

बरामदगी का विवरण


पुलिस टीम को माल फड़ से 14,180 रुपये और जामा तलाशी से 13,482 रुपये (कुल 27,662 रुपये नकद) बरामद किया, इसके अलावा 8 मोबाइल फोन, 4 कॉपियां (हिसाब-किताब से जुड़ी) और 1 ब्लैक बोर्ड गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार जुआरियों में वाराणसी के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा चंदौली, बलिया और अंबेडकरनगर के निवासी भी शामिल हैं। जिसमें महेन्द्र कुमार निवासी सुंदरपुर, राजीव कुमार निवासी मानिकपुर सुदामापुर (भेलूपुर), संतोष कुमार निवासी सुंदरपुर (चितईपुर) मो. सलीम निवासी ओमकालेश्वर के पास (आदमपुर), मो. अकरम निवासी पड़ाव जुलईपुर रोड (मुगलसराय) चंदौली,  ओम प्रकाश पटेल निवासी सुंदरपुर करौंदी (चितईपुर), अजय कुमार निवासी रामलीला दशमी मैदान (खोजवां), नन्दलाल प्रजापति निवासी शुकुलपुरा गायत्रीनगर (खोजवां) भेलूपुर, दिलीप सरायनन्दन दशमी (खोजवां) भेलूपुर, विवेक यादव वर्तमान पता बटुआपुरा दशमी खोजवां, भेलूपुर (स्थायी पता: ग्राम बनकटा, थाना कालीमहल चौक, जनपद बलिया), प्यारे लाल गौड़ निवासी सरायनन्दन दशमी (खोजवां) वाराणसी,  बचाऊ राम निवासी सरायनन्दन, खोजवां (भेलूपुर) वाराणसी, आशीष कुमार विश्वकर्मा निवासी सरायनन्दन दशमी (खोजवां) भेलूपुर, पवन कुमार निवासी - हाल पता दशमी तिराहा कबाड़ी खोजवां, भेलूपुर (स्थायी पता: भीटी नरहलपुर, थाना महरुआ गोला, जनपद अंबेडकरनगर), महेन्द्र कनौजिया निवासी दशमी (खोजवां) भेलूपुर, दीपक सिंह निवासी सरायनन्दन दशमी (खोजवां) भेलूपुर, सोनू गौड़ निवासी दशमी, खोजवां (भेलूपुर) शामिल है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में भेलूपुर थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, एसओजी-02 प्रभारी पंकज सिंह चौहान, दरोगा संदीप सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश चौधरी, बृजबिहारी ओझा, रिक्रूट आरक्षी चन्द्रभान गौड़, विवेक कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, कमल किशोर, आशुतोष सिंह और आशीष सिंह शामिल रहे।