Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण, पुरानी रंजिश में पड़ोसियों पर गंभीर आरोप

आरोप: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाते समय छात्रा का हुआ अपहरण

Ad

 
अपहरण खबर
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग छात्रा का स्कूल जाते समय अपहरण कर लिया गया। घटना के संबंध में पीड़ित पिता ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार (मिर्जामुराद) थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उनका अपने पड़ोसी जितेंद्र कुमार, पतिराज, मुन्नीलाल और सीता देवी के साथ काफी समय से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि विपक्षी लगातार उन्हें "उठवा लेने" और जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।
Ad
Ad
पीड़ित का आरोप है कि घटना बीते बुधवार की सुबह करीब 8 बजे की है। उनकी पुत्री जब विद्यालय जा रही थी, तभी विपक्षियों ने उसे रास्ते से अगवा कर लिया। जब पीड़ित पिता ने इस बारे में विपक्षियों से पूछताछ की, तो आरोप है कि उन्होंने बेखौफ होकर जवाब दिया हमें जो करना था हमने कर दिया, तुम्हें जो करना है कर लो। बेटी के लापता होने और विपक्षियों की धमकी से डरा-सहमा परिवार अब न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित पिता ने थाना प्रभारी मिर्जामुराद से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अपनी नाबालिग पुत्री को सकुशल वापस लाने की मांग की है।
Ad
वही इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरी के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है, जल्द ही सकुशल बरामद कर के कार्यवाही की जाएगी।