Movie prime
Ad

वाराणसी: कंदवा पोखरे में 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मंडुवाडीह क्षेत्र में सुबह मचा हड़कंप, पुलिस और गोताखोरों की घंटों मशक्कत के बाद मिला शव

Ad

 
Manduwadih
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा पोखरे में रविवार सुबह एक किशोर के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मंडुवाडीह इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कराया।
शुरुआती जानकारी में जिस युवक के डूबने की बात कही जा रही थी, वह अपने घर पर सुरक्षित मिला, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति भ्रमित हो गई। हालांकि, मौके पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाया और तालाब में तलाश अभियान शुरू कराया।
Ad
Ad
मंडुवाडीह इंस्पेक्टर की सूचना पर दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी ने गोताखोर राकेश साहनी और सनी साहनी को तत्काल कंदवा भेजा। दोनों गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद तालाब में डूबे किशोर को खोजकर बाहर निकाला।
बाहर निकालने तक किशोर की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान मोहित प्रजापति (12 वर्ष), पुत्र तूफानी प्रजापति, निवासी अवलेशपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर की मौत कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित पोखरे में डूबने से हुई।
Ad
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Ad