Movie prime
Ad

Varanasi: IMS BHU के 11 डॉक्टर लोकपाल के रडार पर, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच तेज

Varanasi: IMS BHU के 11 डॉक्टर लोकपाल के रडार पर, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच तेज

Ad

 
BHU
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (IMS-BHU) के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में टेंडर प्रक्रिया को लेकर लोकपाल की जांच तेज हो गई है। इस मामले में कुल 11 डॉक्टर जांच एजेंसी के रडार पर आ गए हैं, जिनसे पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, लोकपाल टीम ने तीन दिनों तक वाराणसी में कैंप कर जांच की। इस दौरान एलडी गेस्ट हाउस में टेंडर प्रक्रिया से जुड़े सभी डॉक्टरों को बुलाकर उनके लिखित बयान लिए गए और हस्ताक्षर भी कराए गए।

Ad
Ad

जांच में सामने आया है कि ट्रॉमा सेंटर के 8 और सर सुंदरलाल अस्पताल के 3 डॉक्टर कुल 11 अलग-अलग टेंडर कमेटियों में शामिल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कुछ डॉक्टर एक से अधिक कमेटियों में सदस्य या इनवाइटी मेंबर के रूप में भी जुड़े हुए थे, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Ad

लोकपाल टीम ने टेंडर से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की है। इसमें फिनाइल, बैंडेज, सीरिंज समेत अन्य चिकित्सा सामग्रियों की खरीद से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले गए। जांच के दौरान टीम करीब 1000 पन्नों के दस्तावेज अपने साथ ले गई है, जिनका अब विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा।

Ad

बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद लोकपाल की फाइनल रिपोर्ट में पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद IMS-BHU में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है और सभी की निगाहें अब रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Ad