Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: नगर निगम के 18 करोड़ की जमीन पर था 10 लोगों का कब्ज़ा, PAC लगाकर कराया गया खाली 

चितईपुर मुख्य मार्ग पर है 6 हजार वर्ग फीट का भूखंड

Ad

 
Nagar Nigam
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। वाराणसी में 10 लोगों ने मिलकर नगर निगम की जमीन पर ही अतिक्रमण कर रखा था। सूचना मिलने पर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने भूमि का निरिक्षण करवाया। सुचना सही होने पर कब्जे को खाली करवाने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद नगर निगम ने पीएसी की मौजूदगी में जमीन को खाली करवाकर अपने कब्जे में लिया और बैरिकेडिंग कर बोर्ड लगा दिया है। 

Ad
Ad

बता दें, यह जमीन चितईपुर मुख्य मार्ग स्थित 6 हजार वर्ग फीट पर है। इस भूखण्ड की लम्बाई 150 फीट तथा गहराई 45 फीट की है। भूमि पर लगभग 10 लोगों ने कब्जा किया था। बाजार दर के आधार पर इसका मूल्य 18 करोड़ की बताई जा रही है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा को जानकारी प्राप्त होने पर नगर निगम द्वारा इस भूमि का निरीक्षण कराया गया, निरीक्षण में भूमि पर कब्जा होने की बात सही पायी गयी। भारी विरोध की आशंका को देखते हुये नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन से सहयोग प्राप्त करते हुये पीएसी बुलाई गयी। सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में थाना चितईपुर, जिला प्रशासन, तहसील, नगर निगम तथा पीएसी की उपस्थिति में भूमि को कब्जे से खाली कराते हुये अपने कब्जे में लिया गया, जिस पर नगर निगम द्वारा तत्काल बैरेकेटिंग कराते हुए नगर निगम का बोर्ड लगा दिया गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा द्वारा इस भूमि पर उपयुक्त प्रोजेक्ट तैयार करने हेतु मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया।

Ad