Movie prime
PMC_Hospital

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय काशी दौरा आज: एमएलसी सम्मेलन और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे; रूट डायवर्जन लागू

श्री काशी विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे सीएम; 14 और 15 अक्टूबर को वाराणसी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, ई-रिक्शा व ऑटो के लिए विशेष रूट तय

Ad

 
CM Yogi
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (14 अक्टूबर 2026) से दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 3:15 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। यहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, बैठकों तथा दर्शन-पूजन में भाग लेंगे। वीवीआईपी भ्रमण और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वाराणसी यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने शहरवासियों की सुविधा के लिए 14 और 15 अक्टूबर को विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी व रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

Ad

मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम और व्यस्तता

 

सीएम योगी दोपहर सवा तीन बजे काशी आगमन के बाद सीधे हेलीकॉप्टर से जनता इंटर कॉलेज खोंचवां जाएंगे। वहां के कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरेंगे। पुलिस लाइन से सीएम संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित 8 जिलों के शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन में भाग लेंगे। काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन करेंगे। इसके अलावा वे सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ और नमो घाट भी जा सकते हैं।

सीएम करेंगे समीक्षा बैठक

सीएम योगी जिले की कानून-व्यवस्था, विकास परियोजनाओं और प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 15 अक्टूबर को कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।

जानें कौन से कौन से मार्ग रहेंगे प्रभावित

वीवीआईपी आवागमन को देखते हुए 14 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के प्रमुख मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा और भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित व डायवर्ट रहेगा:

  1. ऑटो एवं ई-रिक्शा प्रतिबंध: पुलिस लाइन से चौकाघाट चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, मलदहिया से सिगरा मार्ग।
  •  लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर, मैदागिन से विशेश्वरगंज मार्ग।
  • अम्बेडकर चौराहा, जे.पी. मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज और गिलट बाजार तिराहा मार्ग।
  •  सूजाबाद (पड़ाव) से अंधरापुल जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा पूर्णतः बंद रहेंगे।

2. वैकल्पिक मार्ग व डायवर्जन व्यवस्था:

  •  कैंट से बीएचयू/रथयात्रा मार्ग: कैंट रेलवे स्टेशन से रथयात्रा और बीएचयू की तरफ जाने वाले ऑटो/ई-रिक्शा लहरतारा-मंडुवाडीह मार्ग से संचालित होंगे।
  • सिगरा व रथयात्रा चौराहा: वीवीआईपी आगमन के दौरान रथयात्रा व सिगरा से साजन तिराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को आकाशवाणी तिराहा से महमूरगंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  • मंडुवाडीह से महमूरगंज: इस मार्ग के वाहनों को ककरमत्ता होकर भिखारीपुर की तरफ भेजा जाएगा।
  •  मैदागिन से गोदौलिया: वीवीआईपी आवागमन के समय सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
  • विशेश्वरगंज तिराहा: आगमन से 3 घंटे पूर्व चार पहिया वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

3. बसों एवं मालवाहक वाहनों का डायवर्जन:

  • राजघाट पुल: पड़ाव की तरफ से दोपहर 12.00 बजे से रात 20.00 बजे तक मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
  • रोडवेज व प्राइवेट बसें: जौनपुर, गाजीपुर व आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसों को हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा से परमपुर, थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा भेजा जाएगा और वहीं से वापस किया जाएगा।