Movie prime
Ad

UP IPS Transfer News: शासन ने दो दर्जन IPS अधिकारियों का किया तबादला, वाराणसी के सरवणन टी. बने SP अमेठी

आलोक प्रियदर्शी बने ADCP वाराणसी, कुंवर अनुपम सिंह SSP जौनपुर; कई जिलों के SSP-SP बदले

Ad

 
Ips
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार को करीब दो दर्जन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस बड़े तबादला आदेश में वाराणसी से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं। तेजतर्रार आईपीएस और एडीसीपी वाराणसी सरवणन टी. को पुलिस अधीक्षक अमेठी बनाया गया है, जबकि गाजियाबाद के अपर पुलिस उपायुक्त आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ad
Ad

तबादला सूची के अनुसार कुंवर अनुपम सिंह को एसएसपी जौनपुर बनाया गया है। वहीं ख्याति गर्ग को पुलिस अधीक्षक गिरी, यशवीर सिंह को एसपी बस्ती और चारु निगम को एसपी सुल्तानपुर नियुक्त किया गया है।

अभिनंदन को एसएसपी सहारनपुर, डॉ. कौस्तुभ को एसएसपी गोरखपुर, अविनाश पांडेय को एसएसपी मेरठ और अपर्णा रजत को एसपी मिर्जापुर बनाया गया है।

Ad

इसके अलावा रवि कुमार को पुलिस अधीक्षक रायबरेली, सुकृति माधव को एसपी पीलीभीत और अनुकृति शर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी मिली है।

वरिष्ठ स्तर पर हुए फेरबदल में सुजीत पांडेय को पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय बनाया गया है, जबकि प्रवीण कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन नियुक्त किया गया है।

Ad

के. एस. इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक/डीजीपी के जीएसओ, विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिरीक्षक डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद तथा राज करन नैय्यर को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया है।

सोमेन बर्मा को डीआईजी अयोध्या परिक्षेत्र, संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर नगर, अभिषेक यादव को डीआईजी एटीएस लखनऊ, आशीष तिवारी को डीआईजी तकनीकी सेवाएं तथा प्रताप योगेंद्र यादव को डीआईजी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक यह तबादले कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा विभिन्न जिलों में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

Ad