Movie prime
Ad

वाराणसी: यूपी कॉलेज छात्र हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, छात्रों में उबाल; एनकाउंटर की मांग तेज

सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड पर शोक और आक्रोश, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी

Ad

 
UP Collage
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर।  यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल है। सोमवार की शाम छात्रों ने हत्या के विरोध में यूपी कॉलेज परिसर से कचहरी तक कैंडल मार्च निकाला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Ad
Ad


कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

छात्रों का यह कैंडल मार्च यूपी कॉलेज से शुरू होकर कचहरी तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। इस दौरान कैंट थाना प्रभारी समेत एडीसीपी नीतू कादयान भी मौजूद रहीं। छात्रों ने मृतक सूर्य प्रताप सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कैंडल मार्च के दौरान छात्रों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग उठाई। उनका कहना था कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Ad


दो दिन बंद है कॉलेज

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने 23 और 24 मार्च को दो दिवसीय शोक अवकाश घोषित किया। कैंपस में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


सोशल मीडिया पर छलका दर्द और गुस्सा

छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर भी गम और गुस्सा साफ नजर आ रहा है। सहपाठी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसकी तस्वीरें और वीडियो साझा कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
करीबी दोस्तों ने भावुक संदेश लिखते हुए न्याय की मांग की है। कई पोस्ट में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग उठाई जा रही है।

Ad

क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि 20 मार्च को यूपी कॉलेज के कला संकाय स्थित कक्ष संख्या 12 के सामने बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को गोली मार दी गई थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने मंजीत सिंह चौहान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरे आरोपी अनुज सिंह की तलाश तेज कर दी गई है।
एसओजी को उसकी लोकेशन सुल्तानपुर में मिली है, जहां पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। इसके अलावा गाजीपुर स्थित उसके घर और रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी गई है।
डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार के अनुसार, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तोड़फोड़ मामले में भी केस दर्ज

हत्या के बाद भड़के छात्रों द्वारा की गई तोड़फोड़ के मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कॉलेज प्राचार्य की तहरीर पर अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है।
 

Ad