Movie prime
Ad

वाराणसी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शंकराचार्य के सवाल से बचते रहे

श्री काशी विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

Ad

 
shivraj singh chaouhan
WhatsApp Group Join Now

Ad

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हैं केंद्रीय मंत्री

वाराणसी, भदैनी मिरर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। मीडिया से बातचीत में कहाकि बाबा विश्वनाथ सब पर कृपा, आशीर्वाद की वर्षा करें। लेकिन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अपमानजनक व्यवहार और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे के सवाल से बचते नजर आये। 

Ad
Ad

उन्होंने कहाकि कहा कि भगवान शिव सभी पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें, जिससे हम एक गौरवशाली और विकसित भारत का निर्माण कर सकें। उन्होंने लोगों को होली की शुभकामना दी। कहाकि रंगों का त्योहार होली खुशियों का त्योहार है। इस दिन सभी गिले शिकवे भूलकर आपस में मिलते हैं और सभी लोग होली मनाओ और एक हो जाओ। यह त्योहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है, जिससे समाज में प्रेम और सद्भावना का संचार होता है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद से बचते रहे और उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

Ad

शिवराज सिंह चौहान ने वाराणसी की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक महत्व को सराहा। उन्होंने कहा कि वाराणसी न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। कहा कि हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।

Ad
Ad