प्रयागराज-वाराणसी हाइवे में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो युवक घायल
डिवाइडर से टकराने के बाद 30 मीटर तक घिसटती गई बाइक
कपसेठी थाना क्षेत्र के बरकी गांव के निवासी हैं घायल, जा रहे थे मिल्कीपुर
मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भिखीपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार की दोपहर घर जा रहे दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों युवक हाइवे पर गिरकर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कपसेठी थाना क्षेत्र के बरकी गांव का निवासी संजय कुमार (32) अपने साथी प्रद्युम्न कुमार (30) के साथ मिल्कीपुर गांव से अपने घर जा रहा था। प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे पर अचानक उनकी बाइक नियंत्रित हो गई और वह डिवाइडर से टकराते हुए हाईवे पर जा गिरे।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनकी बाइक लगभग 200 मीटर तक घसीटते हुए गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायलों को वाराणसी स्थित अस्पताल भेजवा दिया। क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
