Movie prime
PMC_Hospital

शीतला घाट दर्शन के लिए गये दो किशोर गंगा में डूबे, मचा कोहराम

सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस, गोताखोरों की मदद से हो रही तलाश

Ad

 
news photo
WhatsApp Group Join Now

Ad

रोहनिया थाना क्षेत्र के बड़ीबारी सुइचक के रहनेवाले हैं दोनों किशोर

माता-पिता का इकलौता बेटा है राज शर्मा

वाराणसी, भदैनी मिरर। रोहनिया थाना क्षेत्र के शीतला धाम अदलपुरा दर्शन के लिए गए दो किशोरों की बुधवार को गंगा में नहाते समय डूब गये। इन दोनों किशोरों में रोहनिया थाना क्षेत्र के ही गंगापुर पुलिस चौकी के बड़ीबारी सुइचक निवासी राज शर्मा (17) और विशाल मौर्य (16) है। घटनास्थल चुनार थाना क्षेत्र में बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची मिर्जापुर जिले के चुनार थाने की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू कर दी। किशोरों का पता नही चल सका है। 

Ad

दो किशोरों के डूबने से गांव में पसरा सन्नाटा

जानकारी के अनुसार सूईचक गांव के राज शर्मा और विशाल मौर्य अपने गांव के ही चार अन्य साथियों के साथ अदलपुरा स्थित शीतला धाम दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान वह गंगा पार रेती में नहाने चले गये। सभी किशोर नहा रहे थे। इसी दौरान राज और विशाल डूबने लगे। उन्हें डूबता देख साथियों ने शोर मचाया लेकिन देखते ही देखते दोनों गायब हो गये। इसके बाद साथियों ने आसपास के लोगों और परिवारीजनों को सूचना दी। मृतक राज शर्मा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। रोते बिलखते परिजन घाट पर पहुंचे।

Ad

Navneeta