कचहरी डाकघर में डाक सेवक समेत 2 पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप, FIR दर्ज
फर्जी वीडियो बनाकर बदनाम करने की कोशिश, डाकघर अधीक्षक ने दर्ज कराया केस
Nov 22, 2026, 23:42 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी। कचहरी डाकघर में डाक सेवक पर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप लगा है। अधीक्षक डाकघर योगेश कुमार मिश्रा की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना 17 नवंबर की है। आरोप है कि काउंटर पर गाली-गलौज व धमकी दी गई और फर्जी वीडियो बनाकर बदनाम करने की कोशिश की गई। मामले में धारा 121(1), 127(2), 132, 221, 351(3), 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कैंट पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
