Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा: दो दोस्तों की डूबने से मौत, एक ने बचाई जान

मारकंडेय महादेव कुटी घाट पर नहाते समय तीन युवक डूबे, चार घंटे की मशक्कत के बाद मिले शव
 

Ad

 
Markande
WhatsApp Group Join Now

Ad

चौबेपुर/वाराणसी। वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कैथी स्थित मारकंडेय महादेव कुटी घाट पर नहाते समय तीन दोस्त गहरे पानी में चले गए, जिसमें दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।

Ad
Ad

मृतकों की पहचान चोलापुर थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी 18 वर्षीय गणपत बेनवंशी और गाजीपुर के कामूपुर (करीमुद्दीनपुर) निवासी 19 वर्षीय कृष गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं 20 वर्षीय रोहन बेनवंशी सुरक्षित बच गया।

स्नान के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त गुरुवार सुबह मारकंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद वे महादेव कुटी घाट पर गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान अचानक तीनों गहरे पानी में चले गए।

Ad

बचने की कोशिश में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि गणपत और कृष डूबने लगे और बचने के लिए उन्होंने रोहन को पकड़ लिया, जिससे रोहन भी डूबने लगा। हालांकि रोहन को तैरना आता था, जिससे वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर बाहर निकल आया, लेकिन दोनों अन्य युवक गहरे पानी में समा गए।
घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव गंगा से बाहर निकाले गए।

Ad

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। एक साथ दो युवकों की मौत से इलाके में शोक की लहर है।