Movie prime
Ad

Photos : वाशिंग लाइन जाते समय शिवगंगा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं

सूचना पर डीआरएम समेत अन्य अधिकारी पहुंचे, बोगियों के पटरी पर लाने के कार्य में जुटे कर्मचारी

Ad

 
Shivganga
WhatsApp Group Join Now

Ad

खाली थी ट्रेन, किसी के हताहत होने की सूचना नही

वाराणसी, भदैनी मिरर। बनारस (मंडुआडीह) स्टेशन के रेलवे यार्ड में शंटिंग के दौरान सोमवार की सुबह नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वीआईपी ट्रेन शिवगंगा एक्सप्रेस की दो बोगियां बेपटरी हो गईं। ट्रेन खाली रैक अनुरक्षण कार्य के लिए वाशिंग लाइन जा रही थी। सूचना पर डीआरएम आशीष जैन पहुंचे। इसके बाद कर्मचारी बोगियों को पटरी पर लाने के काम में जुट गये। इस घटना के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 

Ad
Ad

Shivganga

बनारस स्टेशन स्थित रेलवे यार्ड में यह घटना मंडुआडीह फ्लाईओवर के नीचे रेल लाइन नंबर 10 पर सुबह 8.35 बजे हुई। सूत्रों के अनुसार शिवगंगा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरी हैं। गनीमत यह रही कि ट्रेन खाली थी और यार्ड की ओर जा रही थी, इसलिए इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Ad

shivganga 3

shivganga 3
 

Ad