Movie prime
PMC_Hospital

राजातालाब हाइवे पर बाइक सवार डिवाइडर से टकराये, दो की हालत गंभीर 

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं दोनों घायल

Ad

 
accident
WhatsApp Group Join Now

Ad

पुलिस ने दोनों को कराया निजी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी, भदैनी मिरर। राजातालाब थाना क्षेत्र के वीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में मिर्जापुर जिले के कछवां निवासी बाइक सवार 18 वर्षीय हिमांशु सिंह और 55 वर्षीय श्लोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।

Ad

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे राजातालाब थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने हाइवे एंबुलेंस से दोनों घायलों को भदवर हाईवे स्थित निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। राजातालाब थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि राजातालाब से वाराणसी की तरफ जाते समय बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पर अचानक बाइक असंतुलित हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार डिवाइडर में जा टकराए। दुर्घटना देख आसपास के लोग और राहगीर जुट गये। उन्होंने मदद की और पुलिस को सूचित किया। 

Ad