Movie prime
Ad

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर चेकिंग के दौरान विदेशी नागरिक के पास से मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट

वाराणसी भ्रमण के बाद महिला मित्र के साथ जा रहा था मुम्बई

Ad

 
Crime
WhatsApp Group Join Now

Ad

किया गया फूलपुर पुलिस के हवाले, पूछताछ के बाद छोड़ा गया

वाराणसी, भदैनी मिरर। फूलपुर थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर चेकिंग के दौरान शनिवार को विदेशी नागरिक से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की जांच में स्विट्जरलैंड के लूशान के रहनेवाले 34 वर्षीय आंद्रे सायरिल न्यूवेंसवांडर के बैग से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद किया गया है।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार उक्त विदेशी नागरिक अपनी महिला मित्र के साथ भारत भ्रमण पर है। वाराणसी भ्रमण के उपरांत एयर इंडिया के विमान से मुंबई जाने वाला था। पूछताछ के बाद उसे थाना फूलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंटेलिजेंस ब्यूरो, एटीएस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। हालांकि पूछताछ के दौरान कोई संदिग्ध तथ्य प्रकाश में नहीं आया। बरामद सैटेलाइट फोन को विधिवत जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। विदेशी नागरिक को छोड़ दिया गया।

Ad
Ad