Movie prime
PMC_Hospital

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा : गंगा पार वाराणसी जा रहे छात्रों की नाव पलटी, एक लापता, तलाश जारी

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

मिर्जापुर। जिले के चुनार थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हो गया। गांव के छह छात्र एक छोटी नाव से गंगा नदी पार कर वाराणसी में पार्टी मनाने जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में नाव में रिसाव हो जाने के कारण वह डगमगाने लगी और अचानक पलट गई।

Ad
Ad

नाव पलटते ही सभी छात्र पानी में डूबने लगे। किसी तरह पांच छात्र तैरकर किनारे पहुंचने में कामयाब रहे, लेकिन एक 17 वर्षीय किशोर अजय कुमार लापता हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

लापता अजय के चाचा अरविंद कुमार ने बताया कि अजय अपने दोस्तों अर्जुन साहनी, मल्लू साहनी, अंश, सूरज और आकाश के साथ वाराणसी जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोग आक्रोशित हो उठे।

Ad

life line hospital new

चुनार थाना प्रभारी रविन्द्र भूषण मौर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गंगा में डूबी नाव से पांच छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक किशोर की तलाश के लिए बचाव दल को लगाया गया है।


छात्रों की लापरवाही और खराब नाव की वजह से यह हादसा हुआ। यह घटना एक चेतावनी है कि बिना सुरक्षा उपायों के गंगा जैसी गहरी नदी पार करना कितना खतरनाक हो सकता है। स्थानीय प्रशासन अब तक लापता किशोर की तलाश में जुटा हुआ है।

Ad

Ad