Movie prime
Ad

महाशिवरात्रि 2026: वाराणसी में पार्किंग–डायवर्जन प्लान लागू, मैदागिन से गोदौलिया तक वाहन प्रतिबंधित

15 फरवरी को शिवरात्रि पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, शहर में दो चरणों में लागू रहेगा डायवर्जन

Ad

 
traffic
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर संवाददाता। धार्मिक परंपरा के अनुसार 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। भगवान शिव की प्राचीन नगरी वाराणसी में इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। माघ मेला और शिवरात्रि के एक साथ पड़ने से शहर में भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।

Ad
Ad

यातायात पुलिस के अनुसार श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों की सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए महानगर में दो चरणों में डायवर्जन प्लान लागू रहेगा, जबकि मैदागिन से बुलानाला होते हुए गोदौलिया तक का क्षेत्र वाहन प्रतिबंधित घोषित किया गया है।

Ad

शहर के अंदर प्रमुख पार्किंग स्थल

पुलिस द्वारा सोनारपुरा, गोदौलिया और रामापुरा की ओर आने वाले वाहनों के लिए खोजवा रोड स्थित एग्लो-बंगाली इंटर कॉलेज, द्वारिकाधीश मंदिर के पास शंकुलधारा पोखरा, पीडीआर पार्किंग थाना लक्सा, गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, बेनियाबाग पार्किंग, जय नारायण इंटर कॉलेज मैदान, सनातन धर्म इंटर कॉलेज मैदान सहित कई स्थानों को पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है।

Ad

इसी तरह अस्सी–ब्रॉडवे क्षेत्र में रविन्द्रपुरी कॉलोनी के सामने सड़क के दोनों ओर पार्किंग तथा वीआईपी वाहनों के लिए रविदास पार्क को निर्धारित किया गया है। लहुराबीर चौराहा की ओर टाउनहॉल मैदान, हरिश्चंद्र कॉलेज, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास, क्वीन्स इंटर कॉलेज मैदान और चित्रकूट रामलीला मैदान (लकड़मंडी) में भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

दो चरणों में लागू रहेगा डायवर्जन

प्रथम चरण में पिपलानी कटरा, विशेश्वरगंज, बेनियाबाग, लक्सा, रेवड़ी तालाब, सोनारपुरा और अमर उजाला तिराहे से मैदागिन व रामापुरा की ओर चार पहिया वाहनों की एंट्री रोकी जाएगी। इन वाहनों को नाटी इमली, गोलगड्डा, भेलूपुर, नीमामाई, अग्रवाल तिराहा व अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट कर संबंधित पार्किंग स्थलों में भेजा जाएगा।

द्वितीय चरण में अमर उजाला व लहुराबीर चौराहा, गोलगड्डा, गुरूबाग, ब्रॉडवे और अग्रवाल तिराहे से मैदागिन, बेनियाबाग, विशेश्वरगंज, सोनारपुरा और गोदौलिया की ओर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। बाहरी जनपद से आने वाले वाहनों को भी शहर के अंदर प्रवेश से पहले ही वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने आमजन से अपील की है कि वे जारी एडवाइजरी का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।
 

Ad