Movie prime
PMC_Hospital

मिर्जामुराद में मोपेड और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत छतेरी गांव के पास सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कछवा रोड से कपसेठी मार्ग पर बाइक और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राने गांव निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र प्रजापति कपसेठी की ओर से कछवा रोड की तरफ जा रहा था। वहीं, कालिका बाजार (कपसेठी) निवासी 24 वर्षीय रोशन गुप्ता अपने साथी, हाथी बाजार निवासी 29 वर्षीय मनोज मौर्य के साथ मोपेड पर सवार होकर कछवा रोड से कपसेठी की ओर जा रहे थे। ठठरा गांव के समीप दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ad
Ad

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

life line hospital