Movie prime
PMC_Hospital

चोलापुर के भेठोली हनुमान मंदिर पर तीन दिन से हंगामा, महिला थाने भेजी गई 

केसरिया भारत के प्रदेश संगठन मंत्री ने पुलिस को दी सूचना

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के भेठोली स्थित हनुमान मंदिर पर पिछले तीन दिन से हंगामा चल रहा है। बंगाल से आई बताई जा रही एक महिला पर धार्मिक पुस्तक जलाने का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि बीती रात रामायण व हनुमान चालीसा जलाने की घटना सामने आने के बाद मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

Ad

मंगलवार शाम केसरिया भारत के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश मिश्रा की सूचना पर पुलिस ने महिला को थाने भिजवाया।

चोलापुर पुलिस के एसआई धनंजय सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही है। वह कहां की रहने वाली है, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।