UGC एक्ट की मुखालफत करनेवालों ने मोदी और शाह के खिलाफ लगाये नारे, योगी का किया समर्थन
मिर्जामुराद में यूजीसी एक्ट के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन
कहा-काला काननू यदि वापस नही होता तो हर जगह करेंगे विरोध प्रदर्शन
मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। बिहड़ा गांव के पास मंगलवार को दर्जनों की संख्या में सर्वणों ने यूजीसी एक्ट के खिलाफ जबजस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की वही “योगी जी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है“ का नारा लगाते रहे। इस प्रदर्शन में एक ओर मोदी और अमित शाह का विरोध हुआ तो योगी को समर्थन किया गया।


इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी बिल को काला कानून बताते हुए वापस लेने की सरकार से मांग की। कहाकि अगर यह काला कानून वापस नहीं होता है, तो हर जगह इसका विरोध प्रदर्शन करेंगे। दरअसल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने हाल ही में नए नियमों की घोषणा की है। UGC एक्ट 2026 के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों को हर तरह के भेदभाव को रोकना होगा और Equal Opportunity Centre बनाना अनिवार्य होगा। EOC शिकायतों की जांच करेगा और 24×7 हेल्पलाइन चलाएगा। शिकायत आने पर Equity Committee तुरंत बैठक कर रिपोर्ट संस्थान प्रमुख को देगी। नियमों के पालन की जिम्मेदारी सीधे संस्थान प्रमुख पर होगी। हालांकि इसे लेकर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

