Movie prime
PMC_Hospital

चोर जल जीवन मिशन के तीन गांवों के पंप हाउस की बैटरियां ही उड़ा ले गये

दीपापुर, बभनियांव और ढढोरपुर में हुई चोरियां

Ad

 
chori
WhatsApp Group Join Now

Ad

शिकायत पर पहुंची पुलिस और डायल 112 की टीम

वाराणसी, भदैनी मिरर। राजातालाब थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात में चोरों ने क्षेत्र के तीन गांव में स्थापित जल जीवन मिशन की पानी टंकी के पंप हाउस पर हाथ साफ कर दिया। चोर पंप हाउस में लगी बैटरियां भी चुरा ले गए‌। इन केंद्रों पर कई बैटरियां लगाई गई थी। 

Ad
Ad

चोरों ने दीपापुर गांव में पंप हाउस की 24 बैटरी चुरा ली। इसी तरह बभनियाव और ढढोररपुर में भी चोरों ने पंप हाउस से चोरियां की और बैटरी चुरा ले गए। बभनियाव गांव से दो दर्जन बैटरियां और अल्टरनेटर चोरी हो गया है। जबकि ढढोपुर से एक बैटरी और अल्टरनेटर चोरी गया है। दीपापुर पंप हाउस के ऑपरेटर रवि ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष राजातालाब और डायल 112 की टीम पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Ad