Movie prime
Ad

रोहनिया में लाखों की चोरी का खुलासा: 30 लाख के गहने, तमंचा-कारतूस और कार बरामद, शातिर शनि धरकार गिरफ्तार

रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह की टीम की बड़ी सफलता, 20 से अधिक मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; डीसीपी वरुणा ने टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया

Ad

 
Photo
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। रोहनिया थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से शातिर अपराधी शनि धरकार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत का गला हुआ सोना, चांदी की सिल्ली, 8500 रुपये नकद, एक तमंचा, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त होंडा अमेज कार बरामद की गई है।
घटना का डीसीपी गोमती वरुणा प्रमोद कुमार और एडीसीपी गोमती नीतू कादयान के पर्यवेक्षण में रोहनिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए डीसीपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
Ad
Ad
बंद घर को बनाया था निशाना
पुलिस के अनुसार 21-22 मार्च 2026 की रात गोविन्दपुर गांव निवासी एक परिवार घर बंद कर विंध्याचल दर्शन के लिए गया हुआ था। देर रात करीब 3:15 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर की अलमारी का ताला टूटा मिला और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी चोरी हो चुकी थी। पीड़ित की तहरीर पर रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
Ad
रेकी कर करते थे चोरी
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शनि धरकार ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ मोहल्लों में घूमकर बंद घरों की रेकी करता था। मौका मिलने पर ताला तोड़कर घर में घुस जाते और अलमारी तोड़कर गहने और नगदी चुरा लेते थे। इसके बाद चोरी के गहनों को शहर से बाहर किसी नए ज्वेलर्स को बेच देते थे।
Ad
17 लाख में बेच दिए थे गहने
आरोपी ने बताया कि चोरी के बाद वह अपने साथियों के साथ नगवा-लंका पहुंचा, जहां एक परिचित के माध्यम से मोहनिया स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर 24 मार्च को चोरी के गहने करीब 17 लाख रुपये में बेच दिए। पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद गहनों को बरामद कर लिया।
चौरा माता मंदिर के पास से गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने रविवार को गंगापुर-रोहनिया रोड स्थित चौरा माता मंदिर के पास से आरोपी शनि धरकार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 180.460 ग्राम गला हुआ सोना, 818 ग्राम चांदी की सिल्ली, 8500 रुपये नकद, एक 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
20 से अधिक मुकदमें दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शातिर अपराधी शनि धरकार पर वाराणसी के कई थानों में चोरी, नकबजनी और अन्य अपराधों के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक अमीर बहादुर सिंह, सुशील कुमार सिंह, पवन कुमार, दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल रानु कुमार, सर्विलांस सेल के प्रेम पंकज और बृजेश की अहम भूमिका रही।
Ad