Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी के चितईपुर में सेना के जवान के बंद घर में चोरी: आलमारी तोड़कर सोने के सिक्के, चांदी के गहने और मोती सेट ले उड़े चोर

टिकरी इलाके की घटना; मेरठ में तैनात हैं मकान मालिक सिद्धार्थ सिंह, केयरटेकर ने दी चोरी की सूचना

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरी इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान पार कर दिया। मकान मालिक भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती मेरठ में है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad

जानकारी के अनुसार, टिकरी निवासी सिद्धार्थ सिंह भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं और इस समय मेरठ में पोस्टेड हैं। घर बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर अंदर दाखिल हुए और आलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर आलमारी में रखे 14 ग्राम वजन के पांच सोने के सिक्के, चांदी के आभूषण और चार मोती के सेट लेकर फरार हो गए।

घर में हुई चोरी की जानकारी सिद्धार्थ सिंह को गुरुवार को घर की देखरेख करने वाले केयरटेकर के माध्यम से मिली। सूचना मिलने के बाद उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। चितईपुर थाना पुलिस ने सिद्धार्थ सिंह की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों व संदिग्धों के बारे में छानबीन कर रही है।