Movie prime
PMC_Hospital

दिन में आग बरसाती धूप तो रात में घुटन से परेशान जनता, आज भी बारिश के आसार नहीं

रविवार को देशभर में सबसे गर्म शहर रहा वाराणसी 43.2 डिग्री पहुंचा तापमान

Ad

 
UP Weather
WhatsApp Group Join Now

Ad

बादलों की आवाजाही और आंधी ने भी नहीं बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने जल्द राहत के दिए है संकेत

वाराणसी, भदैनी मिरर। देवाधिदेव महादेव की काशी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन-रात उमस और गर्मी ने जीवन बेहाल कर दिया है। दिन में अजीब सी बेचैनी तो रात में गर्मी से लोगों का सोना हराम हो गया है। वहीं, रविवार को काशी देश का सबसे गर्म शहर रहा। तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश का सर्वाधिक दर्ज तापमान रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 31.2 डिग्री रहा, जिससे रात में भी राहत नहीं मिली। 
सुबह से ही सूरज आग उगल रहा था। दोपहर में गर्म लू जैसी हवाएं चलती रहीं। सारनाथ क्षेत्र में करीब 3:30 बजे तेज हवा के साथ कुछ देर बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन यह राहत महज 2–4 मिनट की रही। इसके बाद फिर गर्मी का दौर पहले जैसा हो गया।
जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रयागराज: 41.1°C, चुर्क: 41.2°C, सुल्तानपुर: 41.3°C और गाजीपुर: 41.5°C तापमान दर्ज किया गया। 
Ad
Ad
सोमवार को भी राहत नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.9°C और न्यूनतम 30.0°C रहने की उम्मीद है। अधिकतम और न्यूनतम में मात्र 8 डिग्री सेल्सियस का अंतर होने से दिन और रात दोनों में राहत मिलती नजर नहीं आ रही हैं। 
Ad
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दो दिनों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।
life line hospital