Movie prime
Ad

वाराणसी से शुरू हुआ सनातन जनाक्रोश यात्रा का दूसरा चरण, बोले गोपाल राय– लव जेहाद, लैंड जेहाद और शिक्षा जेहाद से हिंदू समाज...

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा आयोजित सनातन जनाक्रोश यात्रा का दूसरा चरण रविवार को काशी नगरी वाराणसी से आरंभ हो गया। इस यात्रा का नेतृत्व परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय कर रहे हैं। उन्होंने यात्रा के शुभारंभ पर कहा कि "लव जेहाद, लैंड जेहाद और शिक्षा जेहाद के ज़रिए सनातन संस्कृति को कमजोर करने की कोशिश हो रही है, जिससे हिंदू समाज को सतर्क रहना होगा।"

Ad
Ad

पहले चरण का समापन, दूसरे की शुरुआत

परिषद की यह यात्रा 27 मई को लखनऊ से शुरू हुई थी। यात्रा का पहला चरण बाराबंकी, बस्ती, अयोध्या और गोरखपुर होते हुए वाराणसी तक पहुंचा। वहीं, दूसरा चरण अब बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 19 जून को समाप्त होगा। दूसरे चरण की यात्रा वाराणसी से निकलकर बक्सर, पटना, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, गोड्डा, पाकुड़ से होते हुए बंगाल पहुंचेगी।

Ad

..

जनजागरण और सांस्कृतिक चेतना का अभियान

यात्रा के दौरान जगह-जगह सभाएं, जनसंवाद, और धार्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गोपाल राय ने कहा कि यह केवल विरोध की यात्रा नहीं, बल्कि हिंदू समाज को जागरूक करने, पुनर्जागरण और एकजुटता का संदेश देने की मुहिम है। उन्होंने कहा, "यह आंदोलन अब जनआंदोलन बन चुका है। हमारी संस्कृति और परंपरा पर हो रहे हमलों का डटकर जवाब देने का समय आ गया है। हर राज्य में ऐसे कार्यक्रम चलाकर युवाओं को धर्म, राष्ट्र और संस्कृति के लिए प्रेरित किया जाएगा।"

Ad

..

इस यात्रा में हजारों कार्यकर्ता, संत, धर्माचार्य और आम जन भाग ले रहे हैं। वाराणसी में यात्रा शुभारंभ के मौके पर राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, पंकज सिंह, राजेश मौर्या, अखिलेश कुमार, हिमांशु धवल सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

life line hospital

Ad