Movie prime
Ad

डेढ़ एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे पर चला नगर निगम का बुलडोजर

अतिक्रमणकारियों ने परिवार की महिलाओं के साथ किया विरोध

Ad

 
nagar nigam
WhatsApp Group Join Now

Ad

चितईपुर-चुनार रोड पर किया जाम का प्रयास, फोर्स के आगे एक न चली

वाराणसी, भदैनी मिरर। रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर में सरकारी डेढ़ एकड़ जमीन पर किये गये अवैध कब्जे पर रविवार को नगर निगम का बुलडोजर चला। टीम ने हटवाया अतिक्रमण हटाया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। 

nagar nigam

बताया गया कि उक्त सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। जबकि वह जमीन बंजर थी। नगर निगम से इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद भारी फोर्स के साथ नगर निगम की टीम पहुंची। बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होता तभी महिलाओं ने भारी विरोध किया। पुलिस बल के सामने किसी की नही चली। इस दौरान कब्जेदारों के साथ महिलाओं ने चितईपुर-चुनार मार्ग को जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हटा दिया। अवैध अतिक्रमण को ढ़हा दिये गये।

Ad
Ad
Ad

कब्जे के आरोपित परिवार के जवाहर लाल ने बताया कि बिना सूचना दिए प्रशासन ने हम लोगों को जबरदस्ती निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर एसीपी संजीव शर्मा, रोहनिया, मंडुवाडीह और लोहता प्रभारी के अलावा नगर निगम के आला अधिकारी भी मौजूद थे। 
 

Ad