Movie prime
PMC_Hospital

नहीं नजर आया चांद, 2 मार्च को रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, पवित्र रमजान माह 2 मार्च से शुरू होगा। शुक्रवार को रमजान का चांद नजर नहीं आया, जिसके बाद चांद कमेटी की बैठक नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज की मस्जिद में मगरिब की नमाज के बाद आयोजित की गई। बैठक में चांद की कोई पुष्टि न होने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रमजान का पहला रोजा 2 मार्च को रखा जाएगा।

Ad

शिया समुदाय की ओर से भी पुष्टि

शिया संप्रदाय के जुमा जमात मौलाना जफर हुसैनी ने भी चांद नजर न आने की जानकारी दी। उनके अनुसार, चांद के स्पष्ट प्रमाण न मिलने की वजह से रोजे की शुरुआत 2 मार्च से होगी।

नहीं नजर आया चांद, 2 मार्च को रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा

शहर मुफ्ती की पुष्टि

शहर मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने बताया कि इस्लामिक महीने शाबान की 29 तारीख को चांद नहीं देखा गया। नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज की मस्जिद में हुई बैठक में चांद की कोई विश्वसनीय गवाही नहीं मिली। इस कारण 1 मार्च को रोजा नहीं रखा जाएगा और रमजान की शुरुआत 2 मार्च से होगी।

Ad