Movie prime
PMC_Hospital

डिलीवरी बॉय का गला रेतकर मोबाइल और बाइक लूट ले गये बदमाश, रातभर सड़़क पर तड़पता रहा युवक

सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को हुई जानकारी, युवक बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती

Ad

 
mirjamurad
WhatsApp Group Join Now

Ad

मिर्जामुराद क्षेत्र के ही डिलीवरी बॉय बीमौरी गांव का रहनेवाला है डिलीवरी बॉय 

मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित खजूरी गांव के समीप नेशनल हाईवे से सटे सर्विस लेन पर मंगलवार की देर रात बदमाशों ने डिलीवरी बॉय का धारदार हथियार से गला रेत दिया और उसका मोबाइल और बाइक छीनकर भाग गए। बुधवार को सुबह जब तड़पते युवक को ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल डिलीवरी बॉय को ट्रामा सेंटर भेज दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Ad

जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ही बीमौरी गांव के रामधारी सिंह का बेटा आलोक कुमार सिंह (21) फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता है। मंगलवार की देर रात काम से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान खजूरी स्थित सर्विस लेने के पास बदमाशों ने युवक को रोककर गला रेत दिया और मोबाइल और बाइक लूट ले गये। घटना के बाद युवक वही तड़पते हुए गिर पड़ा और  बदमाश युवक को मरणासन्न हालत में छोड़ भाग गए। रात भर युवक तड़पता रहा। तड़के ग्रामीणों की जब नजर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल डिलीवरी बॉय को एंबुलेंस की सहायता से ट्रामा सेंटर भेज दिया।

वही मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि घायल डिलीवरी बॉय का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है होश आने के बाद घायल के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वैसे इस घटना के पीछे मसकद लूट थी या कुछ और, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।