Movie prime
Ad

प्रेमिका के घरवाले किसी दूसरे से शादी की चला रहे थे बात तो भाग निकले प्रेमी युगल, प्रेमी गिरफ्तार और प्रेमिका बरामद

बरामदगी के बाद अपहरण के आरोपित युवक ने पूछताछ में दी पुलिस को जानकारी

Ad

 
jansa
WhatsApp Group Join Now

Ad

प्रेमिका के परिवारवालों की ओर से 24 नवम्बर 2025 दी गई थी थाने में तहरीर

वाराणसी, भदैनी मिरर। जंसा पुलिस ने मंगलवार को अपहरण के आरोपित अमित कुमार को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद कर लिया। पूछताछ में अमित ने बताया कि वह और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते है और दोनों के मध्य प्रेम संबंध था। युवती के परिवारवाले उसकी शादी के लिए कहीं अन्यत्र वार्ता कर रहे थे।

Ad
Ad

इसलिए हम दोनों घर से चले गए थे। पुलिस का कहना है कि उसने गिरफ्तारी और बरामदगी परमपुर अंडरपास के पास से की। अमित कुमार भुइली गांव का निवासी है। 
गौरतलब है कि 24 नवम्बर 2025 को जंसा थाने पर वादी ने लिखित सूचना दी गई थी। बताया कि उसकी पुत्री को 30 अक्टूबर अमित कुमार बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी।

Ad
Ad