पंचायत चुनाव की लिस्ट अलग है और उसी आधार पर होगा चुनाव-ओपी राजभर
महिला सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के निधन पर मिर्जामुराद पहुंचे मंत्री
ग्रामीणों ने की हर घर नल योजना में खामी की शिकायत
मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद क्षेत्र के लालपुर लेडुआई गांव में सोमवार को पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांति देवी के निधन पर शोक संवेदना प्रगट की और पारिजनों को ढांढस बधाया। इस मौके पर पत्रकारकारों से बातचीत में ओपी राजभर ने कहाकि पंचायत चुनाव अपने समय पर होगा। एसआईआर से जुड़े मामलों को लेकर विलंब हुआ है। सारे अधिकारी कर्मचारी इसमें लगे हुए हैं। इसका कार्य पूर्ण होते ही संभवतः पंचायत चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।



यह पूछे जाने पर पंचायत चुनाव व एसआईआर वोटरलिस्ट दोनों के भिन्न-भिन्न होने पर किस वोटर लिस्ट से चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की लिस्ट अलग है और उसी लिस्ट के आधार पर चुनाव कराया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की और कहाकि “हर घर नल योजना“ के तहत पाइप तो फैला दिया गया है, लेकिन हमलोगों की बस्ती तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस पर मंत्री ने मातहतों को समाधान कराने का निर्देश दिया। वहीं पर कुछ महिलाओं ने आवास की भी मांग की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश राजभर, प्रतिनिधि रमेश राजभर, प्रदेश सचिव संतोष राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पाण्डेय, राम आसरे राजभर, श्रीकांत राजभर, विधानसभा अध्यक्ष संजय राजभर, महिला मंच विधानसभा अध्यक्ष मुन्नी राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल राजभर, मुकेश सिंह मंडल सचिव, मुकेश सिंह, नागेश्वर, मुरारी राजभर आदि रहे। इसके बाद मंत्री का काफिला कपसेठी होते हुए फूलपुर की ओर रवाना हो गया।

