Movie prime
PMC_Hospital

गंगा की धारा, दीपों का उजियारा; काशी के घाटों पर उतरा स्वर्ग सा नज़ारा

नमो घाट पर रेड कारपेट व ड्रोन निगरानी के बीच हर-हर महादेव के उद्घोष से शुरू हुआ उत्सव, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लॉन्च किया 'वाराणसी 84 घाट ऑडियो टूर'; कैथी संगम घाट पर जले सवा लाख दीप

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

 

भदैनी मिरर लोकल/नागरिक डेस्क, वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में साधु टी.एल. वासवानी (साधु थांवरदास लीलाराम वासवानी जी) की जयंती के अवसर पर बुधवार (25 नवंबर 2026) को नगर निगम वाराणसी की सीमा के अंतर्गत संचालित सभी पशु वधशालाएं तथा मांस, मछली, मुर्गा और गोश्त की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। इस संबंध में नगर निगम के पशु कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को सार्वजनिक सूचना जारी कर सभी दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को शासनादेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad

t

ds

ds

'अभय' अथवा 'अहिंसा दिवस' के तहत लागू रहेगा आदेश

नगर निगम की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-1, लखनऊ द्वारा जारी शासनादेश (दिनांक 19 नवंबर 2024) के अनुपालन में महापुरुषों एवं अहिंसा के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले महापुरुषों के जन्मदिवस को 'अभय' अथवा 'अहिंसा दिवस' के रूप में मनाए जाने के उद्देश्य से स्थानीय निकायों में स्थित पशु वधशालाओं व गोश्त की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

es

dfs

rfsd

नियम उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 25 नवंबर 2026 को यदि नगर निगम क्षेत्र में कोई भी पशु वधशाला अथवा मांस, मछली, मुर्गा व गोश्त की दुकान खुली पाई जाती है, तो संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित व्यापारियों से शासनादेश का पालन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखने और सहयोग प्रदान करने की अपील की है।