
धन्यवाद राहुल गांधीः अहंकारी सत्ता को घुटने टेकने पर मजबूर किया, कांग्रेजजनों ने निकाली आभार यात्रा
राहुल गांधी ने संसद में ताल ठोक कर कहा था-मोदीजी हर हाल में जतिगत जनगणना होकर रहेगी




झेंप मिटाने के लिए सरकार और गोदी मीडिया बताने लगी मास्टर स्ट्रोक
नदेसर मिंट हाउस से कचहरी अम्बेडकर चौराहा पहुंची आभार यात्रा, किया माल्यार्पण
वाराणसी, भदैनी मिरर। नेता विपक्ष राहुल गांधी के संकल्प और उनके समर्पण के कारण मोदी सरकार ने घुटने टेक दिये और जातीय जनगणना कराने का फैसला लिया। इस ऐतिहासिक फैसले पर राहुल गांधी का आभार जताते हुए वाराणसी में जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘धन्यवाद राहुल जी‘ आभार यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारम्भ नदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर हुआ। इसके बाद यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कचहरी चौराहे पहुंची। यहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस जन गगनचुंबी नारों संग उत्साहपूर्ण माहौल में अपने नेता राहुल गांधी का आभार प्रकट कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय रहे।

राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार को झुका दिया
अध्यक्षता व नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहाकि हमारे नेता राहुल गांधी ने सरकार को झुका दिया है। जाति जनगणना का निर्णय राहुल गांधी के साथ इस देश के हर उस व्यक्ति की जीत है, जिसका सदियों से शोषण हुआ है। जो लोग कहते थे कि जाति जनगणना पाप है, वो लोग और उनकी गोदी मीडिया अब जाति जनगणना को मास्टस्ट्रोक बता रही है। मगर देश को याद है कि राहुल गांधी ने संसद में ताल ठोककर कहा था कि मोदी जी, आप चाहे जो कर लें, आपको जाति जनगणना करानी ही पड़ेगी और वही हुआ। मगर ये इतना आसान नहीं था, इसके लिए राहुल गांधी ने बहुत कुछ दांव पर लगाकर इस सरकार की आंख में आंख डालकर उसे चुनौती दी थी। राहुल गांधी को सरकारी तंत्र के सहारे परेशान किया गया, बीजेपी व आरएसएस के लोगों ने उन पर पर्सनल अटैक किए। उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया गया। मगर वह बिना डरे, बिना झुके देश के करोड़ों लोगों के लिए लड़ते रहें। उन्होंने कहाकि दुनिया जानती है कि देश के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं के लिए बीजेपी, आरएसएस की क्या मानसिकता है। मोदी, योगी से लेकर मोहन भागवत और नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर तक सभी खुलेआम इसका विरोध करते थे।


जननेता राहुल गांधी से अहंकारी सत्ता कांपती है
मगर इन्हें राहुल गांधी औऱ इस देश की आवाज़ के आगे झुकना पड़ा। इसी के साथ राहुल गांधी ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि इस देश में जनता का एक ही नेता है, राहुल गांधी। उनके शेर जैसे कलेजे और सच्चाई से अहंकारी सत्ता कांपती है। राहुल गांधी जो ठान लेते हैं, उसे करने से दुनिया की कोई ताकत उन्हें नहीं रोक सकती है। देश की जनता और राहुल गांधी की प्रतिबद्धता की जीत है कि आज केंद्र सरकार जातीय जनगणना कराने को मजबूर हुई है। कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने और हर वर्ग को उचित हिस्सेदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनता कर रही थी सामाजिक न्याय की मांग
जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहाकि नेता विपक्ष राहुल गांधी के संकल्प के बिना यह संभव नहीं था। देश की जनता लंबे समय से जातीय जनगणना के माध्यम से सामाजिक न्याय की मांग करती रही है। राहुल गांधी जी ने जनता की आवाज में अपनी आवाज मिलाई, संसद से लेकर सड़क तक इस बात को दोहराया कि जातीय जनगणना कराई जाय। विपक्षी पार्टी के रूप में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान “जातीय जनगणना एवं हिस्सेदारी न्याय“ को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया।
आभार यात्रा में यह रहे शामिल
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, जिला और महानगर अध्यक्ष के अलावा प्रमोद पाण्डेय, सतनाम सिंह,फ़साहत हुसैन बाबू, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, विजय शंकर मेहता, ऋषभ पाण्डेय, गुलशन अली, डॉ. राजेश गुप्ता, वकील अंसारी, अरुण सोनी, अशोक सिंह, राजू गौतम,विनोद सिंह कल्लू, राजू राम, श्रीप्रकाश सिंह, गिरीश पाण्डेय, वीरेन्द्र कपूर, मनीष मोरोलिया, दिलीप चौबे,संतोष मौर्य, लोकेश सिंह, मेहदी हसन कब्बन, अब्दुल हमीद डोडे, साजिद अंसारी, राजेश त्रिपाठी, आशीष गुप्ता छांगुर, घनश्याम सिंह, प्रिंस राय खगोलन, विश्वनाथ कुंवर, शमशाद खां, सुनील राय, राजेन्द्र गुप्ता, असलम खां, पियूष श्रीवास्तव, रोहित दुबे,रमज़ान अली, प्रमोद वर्मा, राजेश श्रीवास्तव, मत्युंजय सोनकर, हिमांशु धनवस्त, आकाश त्रिपाठी, कुंवर यादव, आशीष केशरी, राम सुधार मिश्रा, संदीप पाल, शशांक शेखर सिंह, नरसिंह दास, आनंद चौबे, कृष्णा गौड़ आदि रहे।

