Movie prime
Ad

मथुरा से होली खेल लौट रहे बिहार के तीर्थयात्रियों से भरी  पिकअप वाराणसी में पलटी, दस घायल

बिहार के भभुआ, मोहनिया और आसपास के रहनेवाले हैं यात्री

Ad

 
mirjamurad
WhatsApp Group Join Now

Ad

घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती, घायलों में बच्चे और महिलाएं भी, एक गंभीर

वाराणसी, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रूपापुर के पास नेशनल हाईवे 19 पर शुक्रवार की सुबह 4.30 बजे यात्रियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गए। पिकअप में 30 यात्री सवार थे। सभी यात्री मथुरा में होली खेलकर और दर्शन करने के बाद बिहार के भभुआ स्थित अपने गांव लौट रहे थे। 

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार पिकअप प्रयागराज की ओर से आ रही थी और उसकी तेज रफ्तार तेज थी। अचानक पिकअप असंतुलित हो गई और सड़क पर घिसटते हुए पलट गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और राहगीर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहन में सवार अधिकतर यात्री बिहार के मोहनिया, दादर और आसपास के गांवों के बताए जा रहे हैं।

Ad

mirjamurad

इस हादसे में जो घायल है, उनका इलाज चल रहा है और जिन्हें हल्की चोट लगी या बच गये वह इसे ईश्वरीय कृपा बता रहे हैं। घायलों में गुड्डू, पुजारी, संगीता, ऊषा, विक्की, रामप्यारे, समीर आदि हैं। इनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से एक घायल की हाल चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचआई क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त पिकअप को हटवाया। दुर्घटना के कारण यातायात प्रभावित हो गया था। 
mirjamurad

Ad
Ad