Movie prime
Ad

BHU में शिक्षकों का आंदोलन: 3KM पदयात्रा निकाल प्रशासन पर मनमानी का लगाया आरोप

काशी विश्वनाथ मंदिर से सिंह द्वार तक निकली “शिक्षक स्वाभिमान लोकतांत्रिक पद यात्रा”, उप-कुलसचिव पर गंभीर आरोप

Ad

 
बी एच यू
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। Banaras Hindu University (BHU ) में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। विश्वविद्यालय के शिक्षक समूह ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए “शिक्षक स्वाभिमान लोकतांत्रिक पद यात्रा” निकालकर बड़े आंदोलन का संकेत दिया है।
यह पदयात्रा Kashi Vishwanath Temple (VT ) से शुरू होकर विश्वविद्यालय के सिंह द्वार (मुख्य प्रवेश द्वार) तक पहुंची। इस दौरान शिक्षक बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए करीब 3 किलोमीटर तक मार्च करते नजर आए।
उप-कुलसचिव पर गंभीर आरोप
शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के उप-कुलसचिव वेलु ए. पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासनिक निर्णयों में दुर्भावना, अनावश्यक देरी, दुर्व्यवहार और हठधर्मिता के चलते शिक्षकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Ad
Ad
शिक्षकों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी को तत्काल सेंट्रल रजिस्ट्री से हटाया जाए।
बी एच यू
शिक्षकों की प्रमुख मांगें
शिक्षक समुदाय ने अपनी मांगों को स्पष्ट करते हुए कई मुद्दे उठाए हैं—
* पद का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों को हटाकर जांच कराई जाए
* यूजीसी नियमों के अनुसार नोशनल इंक्रीमेंट, पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप और लंबित मामलों का निस्तारण
Ad
* D.A.C.P. (मॉडर्न मेडिसिन एवं आयुर्वेद) में सेवा शर्तों का सही क्रियान्वयन
* “एक पद, एक व्यक्ति” के सिद्धांत का पालन
* विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की CBI जांच
* भर्ती और मूल्यांकन (R.A.C.) प्रक्रिया में पारदर्शिता
* कार्यकारी परिषद की नियमित बैठकें और निर्णयों का सार्वजनिक खुलासा
Ad
* शिक्षकों की छुट्टियां यूजीसी नियमों के अनुरूप तय हों
* योग्य और व्यवहारकुशल प्रशासकों की नियुक्ति
बी एच यू
क्या बोले शिक्षक
शिक्षक विनोद जायसवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से शिक्षक प्रशासनिक अक्षमता और उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ उच्च अधिकारी व्यक्तिगत हितों के लिए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय की छवि प्रभावित हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि बीते दो वर्षों से कुलपति के साथ संवाद जारी है, लेकिन कुछ प्रशासनिक अधिकारी इस प्रक्रिया में बाधा डालते हुए दबाव और भय का माहौल बना रहे हैं।बी एच यू
Ad