Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 6 साल की मासूम को 70 फीट गहरे कुएं में फेंकने वाला दरिंदा मोहम्मद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 

पीड़िता को सिर में आए गहरे जख्म, अस्पताल में भर्ती

Ad

 
chaubepur
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर):  धर्म की नगरी काशी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई। एक मनबढ़ युवक ने 6 वर्षीय मासूम स्कूली बच्ची का अपहरण कर उसे जान से मारने की नीयत से 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार देर रात आरोपी को एक एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

Ad
Ad

स्कूल से लौटते समय किया अपहरण


प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मासूम सोमवार सुबह करीब 7 बजे स्कूल गई थी। दोपहर में छुट्टी के बाद जब वह पैदल घर लौट रही थी, तभी रास्ते में साइकिल सवार आरोपी पतालू उर्फ ताज मोहम्मद मिल गया। आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल पर बैठा लिया और छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के पास ले गया।

Ad

70 फीट गहरे कुएं में मौत की धकेला


आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। उसने मंदिर के समीप स्थित एक लगभग 70 फीट गहरे सूखे कुएं में मासूम को धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गया। कुएं की गहराई से बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां जमा हो गए। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।

Ad

सिर में आए गहरे जख्म, अस्पताल में भर्ती


कुएं में गिरने के कारण बच्ची के सिर में करीब तीन इंच गहरा घाव हो गया है, साथ ही उसके हाथ और पैरों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल बच्ची को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना पर एडीसीपी, एसीपी सारनाथ और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ 'पतालू'
डीसीपी वरुणा जोन, प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार की देर रात पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी ताज मोहम्मद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया। 

पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।