Movie prime
PMC_Hospital

गोलियों से छलनी होने वाला सूर्य प्रताप इकलौता बेटा था, स्कूल में मां दाई तो पिता हैं ड्राइवर, आरोपी अरेस्ट

हत्या से कॉलेज में दिनभर चला बवाल, आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ

Ad

 
इनसाइड स्टोरी
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। शहर के प्रतिष्ठित यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना ने कॉलेज के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला और कॉलेज परिसर में दिनभर जमकर बवाल होता रहा।

Ad
Ad
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक सूर्य प्रताप सिंह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता ऋषिदेव सिंह संत अतुलानंद स्कूल में वाहन चालक हैं, जबकि मां किरन सिंह उसी स्कूल में दाई का काम करती हैं। सूर्य अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और परिवार का सबसे बड़ा सदस्य था। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है।
Ad
परिवार मूल रूप से गाजीपुर जिले के दुबैथा गांव का रहने वाला है, लेकिन पिछले कई वर्षों से वाराणसी के गिलट बाजार में किराए के मकान में रह रहा था। बेटे की मौत की खबर सुनकर जब मां बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं, तो उनके करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
हत्या के बाद कॉलेज में बवाल
Ad
घटना से गुस्साए छात्रों ने कॉलेज गेट बंद कर दिया और अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सियां, टेबल और अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए गए। कुछ छात्रों ने शिक्षकों के साथ भी अभद्रता की और बाहर दुकानों में भी तोड़फोड़ की कोशिश की। कॉलेज परिसर में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
सीने में फंसी थी गोली, एक्स-रे के बाद निकली
पोस्टमार्टम के दौरान एक गोली नहीं मिल पाने पर दोबारा एक्स-रे कराया गया, जिसके बाद सीने में फंसी गोली को निकाला गया। सुरक्षा के लिहाज से पोस्टमार्टम हाउस पर भी भारी पुलिस बल तैनात रहा।
वायरल वीडियो में कैद हुई वारदात
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गोली लगने के बाद सूर्य प्रताप जमीन पर गिरते दिख रहे हैं। आरोप है कि हमलावर मंजीत ने उनके सिर में भी गोली मारी। इस दौरान आसपास मौजूद छात्र-छात्राएं घबराकर भागते नजर आए।
आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मंजीत, जो स्वयं यूपी कॉलेज का एमए छात्र बताया जा रहा है, को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस की छह टीमें आरोपी की तलाश में लगी थीं। फिलहाल उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।