Movie prime
PMC_Hospital

महाराजगंज से मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए सर्वे शुरू, पहले दिन 390 मकानों-प्रतिष्ठानों का हुआ सर्वे

Ad

 
......
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। फोरलेन सड़क निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए महाराजगंज से जंगीपुर और सैनिक चौराहा से मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन सड़क परियोजना का सर्वे कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग (PWD) की दो टीमों ने पहले चरण में कुल 390 प्रतिष्ठानों, घरों और कार्यालयों का सर्वे पूरा किया।

Ad
Ad

इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना के तहत लगभग 12 किलोमीटर लंबा मार्ग महाराजगंज से जंगीपुर तक और करीब 5 किलोमीटर का रास्ता सैनिक चौराहा से विकास भवन होते हुए मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन किया जाना है।

PWD की ओर से बनाई गई दो टीमों ने सर्वे कार्य में अहम भूमिका निभाई। एक टीम का नेतृत्व AE सुभाष राम कर रहे थे, जिन्होंने महाराजगंज से सैनिक चौराहा तक 130 संपत्तियों का सर्वे किया। वहीं दूसरी टीम की अगुवाई अनुराग यादव ने की, जिनकी टीम ने सैनिक चौराहा से मेडिकल कॉलेज तक 260 संपत्तियों का सर्वे किया।

Ad

...

सर्वे कार्य सुबह से शाम तक चला, जिसमें कुल 18 कर्मियों को लगाया गया था। PWD के जेई चंदन वर्मा ने जानकारी दी कि यह सर्वे कार्य प्रथम चरण का हिस्सा है। दूसरे चरण में सैनिक चौराहा से जंगीपुर तक शेष मार्ग का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के आधार पर फोरलेन सड़क निर्माण का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Ad

Ad

यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

life line hospital new