Movie prime
Ad

काशी विद्यापीठ के छात्रों ने UGC के नये नियमों के खिलाफ खोला मोर्चा, किया विरोध प्रदर्शन

पंत प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठे और की जमकर नारेबाजी

Ad

 
vidyapith
WhatsApp Group Join Now

Ad

सुरक्षा के लिहाज से भारी फोर्स तैनात, छात्रों ने कहा-मांगे पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा

वाराणसी, भदैनी मिरर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने बुधवार को UGC के नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का यह आंदोलन विशेष रूप से सवर्ण वर्ग के छात्रों के बीच में भारी रोष का नतीजा है। प्रदर्शनकारी छात्र पंत प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठे और नारेबाजी की। छात्रों में आक्रोश को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

Ad
Ad

छात्रों की मुख्य मांग है कि  यूजीसी द्वारा जारी किए गए विवादित ’इक्विटी रेगुलेशन 2026’ को वापस लेना है। छात्रों का आरोप है कि ये नए नियम परिसरों में जातिवाद को बढ़ावा देंगे और सामान्य वर्ग के मेधावी छात्रों के अधिकारों का हनन करेंगे। हाथों में तख्तियां लिए हुए छात्रों ने केंद्र सरकार और यूजीसी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने इस नियम को ’काला कानून’ करार देते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान, छात्र नेताओं ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों से शिक्षा का स्तर गिर जाएगा और यह सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए अन्याय है।

Ad

इस प्रकार के नियमों से समाज में विभाजन बढ़ेगा और छात्रों के बीच असमानता को बढ़ावा मिलेगा। छात्रों ने कहा कि वह अपने अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और किसी भी प्रकार के दमन को सहन नहीं करेंगे। हालांकि प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। छात्रों ने कहाकि वह अपनी मांगों को लेकर आगे भी प्रदर्शन जारी रखेंगे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती शांत नहीं बैठेंगे। गौरतलब है कि बीएचयू समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन होने शुरू हो चुके हैं। 

Ad
Ad