मिर्जामुराद में नेशनल हाईवे पर खड़े छुट्टा पशु, बड़ी दुर्घटना को दे रहे है दावत
छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान व वाहन चालक परेशान, संबंधित अधिकारीयो से पशुओं को हटाने की मांग
Mar 10, 2026, 09:00 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बांग्ला चट्टी स्थित वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जाने वाले हाईवे के बीच में छुट्टा पशुओं का झुंड राहगीरों व वाहन चालकों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। हाईवे मार्ग पर जाती हुई गाड़ियां के बीच छुट्टा पशुओं का सामने आना बड़ी दुर्घटना को बढ़ावा दे रहा है, और इससे संबंधित अधिकारी मौन है।
इन छुट्टा पशुओं के आए दिन के आतंक से बड़ी घटना की संभावना जताई जा रही है। इससे संबंधित सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरलहो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि छुट्टा पशुओं की वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वही स्थानीय लोगों का कहना था कि इन पशुओं की वजह से कई गाड़ियां दुर्घटना होने से बाल बाल बची है। अंधेरा होते ही बाइक और छोटी गाड़ियों को पशु से टकराने का खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्रीय लोगों व किसानों ने मांग किया है कि संबंधित अधिकारी छुट्टा पशुओं को पशु आश्रय स्थल तक पहुंचाने का काम करें जिससे किसानों का फसल भी ना नुकसान हो और दुर्घटना के संभावना भी न बने।


