Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी पहुंचे साउथ स्टार मोहन बाबू : बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा, मांगा फिल्म 'कनप्पा' की सफलता का आशीर्वाद

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद मोहन बाबू बुधवार को अपनी अपकमिंग फिल्म कनप्पा के प्रमोशन के सिलसिले में वाराणसी पहुंचे। सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अपने बेटे और फिल्म के लीड एक्टर विष्णु मांचू के साथ बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। दोनों ने बाबा को पुष्प अर्पित किए, आरती उतारी और भैरवाष्टक का जाप कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ फिल्म की टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Ad
Ad

..

काल भैरव मंदिर में पूजा के बाद पूरी टीम काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां मोहन बाबू और विष्णु मांचू ने विधिविधान से रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव से फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की।

फिल्म कनप्पा को लेकर साउथ इंडस्ट्री में काफी उत्साह है। यह अभिनेता अक्षय कुमार की पहली तेलुगु फिल्म है, जिसमें वे भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं। मोहन बाबू ने फिल्म में महादेव शास्त्री और विष्णु मांचू ने कनप्पा का किरदार निभाया है। मोहन बाबू ने बताया कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट जल्द ही एक बार फिर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी आएगी।

Ad

life line hospital